हावड़ा ९ मार्च २६ * धर्म के आधार पर महिलाओं को बांटना बंद करो: एन डी पी एफ
हावड़ा से प्रशून झुनझुनवाला की खास खबर यूपीआजतक
कुलगछिया (हावड़ा) पश्चिम बंगाल। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एन डी पी एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े हुए लोग धर्म के आधार पर महिलाओं को बांटना शुरू कर चुके हैं। धर्म, जाति, भाषा, नस्ल, रंग, रूप, क्षेत्र के आधार पर महिलाओं को बांटना बंद करो। एन डी पी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि बंगाल से लेकर राजस्थान तक, कश्मीर से लेकर केरल तक महिलाओं श्रम के मोर्चे से गोलबंद कर पारिश्रमिक दिलाने से लेकर सत्ता में श्रमजीवी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी आधार पर गोलबंदी जरूरी है। सभा को सोशलिस्ट नेता सागरिका बनर्जी, पल्लवी दुबे, कल्याणी, शिउली समानता, मुनमुन डे, आदि ने संबोधित किया।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे