हाथरस04मई24*ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह से लूट का शिकार हुआ श्रद्धालु परिवार
हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत थाना खतौली के ग्राम गढ़उमराव के निवासी देवेश कुमार अपने दो बच्चों का मुंडन कराने के लिए राजस्थान में स्थित गोगामेड़ी मंदिर गए थे । देवेश और उसकी पत्नी सहित आठ लोग उनके साथ पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गोगामेड़ी मंदिर राजस्थान गए थे । जहां उन्होंने दो बच्चों का मुंडन कराकर घर वापसी के लिए अलवर रेलवे स्टेशन से मथुरा अलवर पैसेंजर ट्रेन में बुधवार शाम करीब 7:00 बजे ट्रेन के एक कोच में टॉयलेट के पास बैठ गए थे । सफर के दौरान जहर खुरानी गैंग का एक व्यक्ति वहां आता है , और खीरे बेचने लगता है । जिन्हें देख देवेश का परिवार जहरीले व नशीले खीरे खरीद लेता है । जिनके खाने के बाद परिवार बेहोश हो जाता है । इसके बाद व्यक्ति नगदी व अन्य सामान की लूट करके रफूचक्कर हो जाता है । परिवार जब होश में आता है , तो देखते हैं कि वह लूट का शिकार हो गए हैं । इसके बाद श्रद्धालु परिवार इसकी सूचना तहरीर सहित जीआरपी थाने में देता है , तहरीर मिलते ही जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है ।
More Stories
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26**हादसा: दीवाली के दिन मकान की छत गिने से सास बहू और 15 दिन के मासूम की मौत*
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*दिवाली पर ग्राम पंचायतों से जमकर हुई वसूली, अधिकारियों के नाम पर जुटाए गए लाखों रुपये
मथुरा 8 नवंबर 26* लूट की घटना कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*