हल्द्वानी24जून24* बनभूलपुरा में प्रशासन ने मारा छापा, दो मेडिकल सील, पॉलिथीन का जखीरा भी बरामद
रिपोर्टर – ज़फर अंसारी
स्थान – हल्द्वानी
हल्द्वानी में जिला प्रशासन और ड्रग विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की इस दौरान मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं को चेक किया गया। जिसमें दो मेडिकल स्टोर में मानकों के विपरीत प्रतिबंधित दवाइयां का स्टॉक पाया गया जिस पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 ताज मस्जिद के पास एक घर में प्रशासन की टीम को प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा मिला है लगभग 10 कुंतल से अधिक पॉलिथीन बरामद की गई है, जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी की जा रही थी इस दौरान पता चला कि यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई है जिसको लेकर एक संदिग्ध घर में चेकिंग की गई तो वहां गोदाम बनाकर प्लास्टिक का जखीरा मिला है जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है जिस पर जमाने की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – AP वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट

More Stories
अयोध्या २८ फरवरी २६ * अधिवक्ताओं ने छुट्टी के पूर्व साथियों के साथ खूब खेली होली
हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण