हल्द्वानी13मई26*कुमाऊँ लीची के बाग की आड़ में चरस का खेल 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार*
हल्द्वानी में एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 2 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इंद्रजीत सिंह आवास विकास क्षेत्र का रहने वाला है और आम-लीची के बाग में काम करने की आड़ में चरस तस्करी का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की है।
लगातार बढ़ती नशा तस्करी के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच में जुट गई है।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*