कानपुर नगर13मई26*ब्लॉक प्रमुख की प्रेरणा से सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न
कानपुर/बिल्हौर*शिवराजपुरब्लॉक प्रमुख की प्रेरणा से ग्राम छतरपुर काकूपुर रोड स्थित सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य हुआ। कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा लाभमिलेगा। सरोवर के जीर्णोद्धार के तहत उसकी साफ-सफाई, गहरीकरण एवं आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण किया गया, जिससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा बल्कि ग्रामीणों को भी स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ब्लॉक प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सरोवर के पुनर्जीवन से जल संकट की समस्या में काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ेगी।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*