हल्द्वानी ९ मार्च २६ * एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
हल्द्वानी * एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट चौराहा में अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा जी की प्रतिमा देकर सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य मनीष साहू पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है इसीलिए आज जरुरत है की लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना है कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा
इसी क्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट एसआई कमल किशोर ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार अलका टंडन पूजा जोशी सुनीता तिवारी शांति रावत खुशी नागर ममता खत्री माही बिष्ट रेनू कांडपाल जया जोशी तारा टकवाल मनीष साहू सूरज मिस्त्री नमन तिवारी सुशील राय दीपक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*