हरदोई ९ मार्च २६ * NHAI का बड़ा अल्टीमेटम: “शाम तक खुद हटा लें दुकानें, वरना चलेगा प्रशासन का बुलडोजर”
हरदोई*जहानी खेड़ा में RPO सूरज सिंह और EMT उवैश खान की मौजूदगी में टीम ने दी अंतिम चेतावनी; अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
जहानी खेड़ा/पिहानी (हरदोई)
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने रविवार को जहानी खेड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से जमी दुकानों और अतिक्रमण को लेकर विभाग ने दो-टूक शब्दों में अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। मौके पर मौजूद NHAI की टीम ने स्पष्ट आदेश दिया है कि “शाम तक अपनी दुकानें खुद हटा लें, अन्यथा विभाग बलपूर्वक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।”
अफसरों ने संभाली कमान, ग्राउंड जीरो पर हड़कंप
NHAI की इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व RPO सूरज सिंह और EMT उवैश खान कर रहे हैं। टीम ने जहानी खेड़ा के मुख्य बिंदुओं का सघन निरीक्षण किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। अधिकारियों की मौजूदगी और कड़े रुख को देखते हुए क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल है। कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए।
शाम को हो सकती है बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यदि शाम तक निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानें नहीं हटाई गईं, तो NHAI की टीम पुलिस बल के साथ बड़े एक्शन की तैयारी में है। हाईवे की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विभाग अब किसी भी प्रकार के समझौते के मूड में नहीं दिख रहा है। देर शाम तक जहानी खेड़ा में विभाग का ‘पीला पंजा’ चलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*