हरियाणा10मई25* के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी और तूफान की भी चेतावनी
, 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने शनिवार यानी 10 मई 2025 को राज्य के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है. शुक्रवार को चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है.
11 मई को आंधी-तूफान की चेतावनी:
मौसम विभाग ने 11 मई के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 14 अन्य जिलों, जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और गरजने की भी संभावना है.

More Stories
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज