*हरियाणा02जून25मेवाती कासिम मानता था पाकिस्तान को ‘अपना घर’, ISI के लिए जासूसी में हुआ है गिरफ्तार: बड़ा भाई हसीन भी हुआ अरेस्ट*
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला कासिम आतंकी मुल्क को ‘अपने घर’ जैसा मानता था। उसने यह बात कैमरे पर भी स्वीकार की थी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (29 मई 2025) को राजस्थान के मेवात के रहने वाले 34 वर्षीय कासिम को ISI की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जाँच एजेंसियों को कासिम तक एक यूट्यूब वीडियो से सुराग मिला था।
यह वीडियो ‘रहबर-ए-मेवात’ चैनल पर पोस्ट हुआ था, जिसमे कासिम से पूछा गया था कि एक बार फिर पाकिस्तान में आपका स्वागत है, पाकिस्तान वापस आकर कैसा लग रहा है? जिसके जवाब में जिसमें वह पाकिस्तान को ‘घर जैसा’ बताते हुए नजर आया था।
कासिम ने अगस्त 2024 और मार्च 2025 में पाकिस्तान की यात्रा की थी और लगभग 90 दिन वहाँ बिताए। इस दौरान वह ISI अधिकारियों से मिलने जाता था, यह शक है। पुलिस ने शनिवार (31 मई 2025) को कासिम के बड़े भाई हसीन को भी गिरफ्तार किया, जिसने 15 साल पहले पाकिस्तान यात्रा की थी और पिछले 4-5 वर्षों से ISI के संपर्क में था।
जाँच में यह भी सामने आया कि हसीन ने कासिम, अपनी बहन और बहनोई को पाकिस्तान वीजा दिलाने में भी ISI की मदद ली थी।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*