*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
हरिद्वार28अगस्त25*हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, भोला गिरी रोड पर होटल के कमरे में लगी आग, जिंदा जला अंदर ठहरा राजस्थान का जेई*
*हरिद्वार में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में आग लग गई। इस दौरान अंदर ठहरे युवक की जलने से मौत हो गई,*
*सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक भीतर ठहरा युवक आग की लपटों में घिर चुका था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, मगर युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी,*
*मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश काशनीया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान के रूप में हुई है।*
*जानकारी के अनुसार मोहित वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं…*

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित