हरिद्वार25मई26* विष्णु घाट में सुरेश चिल्लर ने माँ गंगा को अर्पित की चुनरी व साड़ी
हरिद्वार से संवाददाता कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक
हरिद्वार*गंगा दशहरा के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (नैन) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड व राजस्थान प्रभारी श्री सुरेश चिल्लर ने माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध आचार्य पण्डित वरुण जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ गंगा का पूजन एवं भव्य गंगा आरती सम्पन्न कराई। श्री सुरेश चिल्लर ने माँ गंगा को चुनरी एवं साड़ी अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
गंगा दशहरा के अवसर पर विष्णु घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। दूर-दूर से आए भक्तों ने गंगा स्नान कर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। घाटों पर “हर-हर गंगे” और “जय माँ गंगे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्री सुरेश चिल्लर ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति और आस्था की पहचान है। माँ गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र हैं। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान अनेक श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माँ गंगा की आरती में भाग लिया और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

More Stories
हरिद्वार25मई26*गंगा दशहरा पर विष्णु घाट में विशाल भण्डारे का आयोजन
लखनऊ25मई26*गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई तो सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती*
हरदोई25मई26* पिहानी में नाला निर्माण की गिट्टी बनी हादसे का सबब, सड़क पर बिखरी बजरी से राहगीर घायल,