हरिद्वार25मई26*गंगा दशहरा पर विष्णु घाट में विशाल भण्डारे का आयोजन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ
हरिद्वार से संवाददाता :कालूराम जयपुरिया
यूपीआजतक,
हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री विष्णु घाट, हरिद्वार में चल रहे विशाल भण्डारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 23 मई से 26 मई 2026 तक आयोजित इस भण्डारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
भण्डारे का आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर हर वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं, जिससे समाज में भाईचारे और मानव सेवा का संदेश प्रसारित हो।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*