हरदोई5दिसम्बर24*समय से कराया जाये धान का उठान: डीएम
.
डिपो को 10 बजे से 5 बजे तक अवश्य खोलने के निर्देश
.
#हरदोई: आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद व उठान के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ख़रीदे गए धान का उठान समय से सुनिश्चित किया जाये। उठान के लिए डिपो पर कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। आवश्यकता पड़ने पर कार्य के घंटे बढ़ाये जाएं। डिपो को 10 बजे से 5 बजे तक अवश्य खोला जाये। समयावधि के दौरान किसी मिलर्स की गाड़ी को वापस न भेजा जाये।
प्रत्येक डिपो पर मैनेजर स्वयं बैठना सुनिश्चित करें। मिलर्स से समय समय पर संवाद किया जाये। बैठक में मिलर्स ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों से धान का उठान ससमय कराया जाये। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह, जनपद के राइस मिलर्स व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 पूर्णिया: XUV से हो रही थी विदेशी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने किया ध्वस्त!
सुल्तानपुर24जुलाई26*तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का नंदनी आई केयर में शुभारंभ*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*