May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई4मई26* ट्रेन की चपेट में शिक्षक की मौत:सल्लिया महमदपुर भगत क्रॉसिंग के पास हुई घटना

हरदोई4मई26* ट्रेन की चपेट में शिक्षक की मौत:सल्लिया महमदपुर भगत क्रॉसिंग के पास हुई घटना

हरदोई4मई26* ट्रेन की चपेट में शिक्षक की मौत:सल्लिया महमदपुर भगत क्रॉसिंग के पास हुई घटना, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

 

हरदोई में एक ट्रेन दुर्घटना में रविवार रात में झाबरपुरवा प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक रणधीर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सल्लिया महमदपुर भगत क्रॉसिंग के पास नहर पुल पर हुई।
मृतक की पहचान मेहलिया खेड़ा निवासी रणधीर यादव (45) पुत्र सालिक यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से शिक्षक थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण गांव में काफी लोकप्रिय थे।
रणधीर यादव अपने परिवार में चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक 15 वर्षीय बेटा और 11 वर्षीय बेटी हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार सदमे में है।
घटना की सूचना मिलते ही पिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल कलीम खान और विजय यादव सहित पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
रणधीर यादव की मृत्यु की खबर से गांव में गहरा दुख है। ग्रामीणों के अनुसार, वह सरल और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे, जिन्हें गांव का हर व्यक्ति पसंद करता था।