हरदोई29जनवरी24*हबीबा हॉस्पिटल पिहानी पर क्यों मेहरबान मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई।
पिहानी हरदोई।
एक माह पूर्व हबीबा हॉस्पिटल के खिलाफ दी थी तहरीर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं। आखिर किसके बलबूते पर यूनानी डाक्टर चला रहा नर्सिंग होम क्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई व पिहानी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की नजर नहीं पड़ रही यूनानी डाक्टर उस्मान खान के हबीबा हॉस्पिटल पर जहां जीवित इंसान के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। डाक्टर उस्मान खान जो कि एक यूनानी चिकित्सक हैं जिनको एलोपैथिक दवाएँ देने का अधिकारी तक नहीं है लेकिन हबीबा हॉस्पिटल के संचालक डाक्टर उसमान खान व साबिया परवीन जो एक यूनानी डाक्टर हैं उसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के अल्ट्रासाउंड दीखने के लिए गया था जहाँ के डॉक्टरों व नर्सों ने जबरन भर्ती कर लिया यह कह कर की आपकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब है अगर भर्ती नहीं करवाओगे तो जच्चा बच्चा दोनो की जान जा सकती है पीड़ित ने मजबूरी में हबीबा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जिसके बाद डॉक्टर उसमान ने बताया कि आपकी पत्नी का नार्मल डिलेवरी हेतु 10000 रुपये जमा करवाओ पीड़ित ने जमा करवा दिया। उसके दूसरे दिन पीड़ित से पुनः कहा कि आपकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब है अब ऑपरेशन करना पड़ेगा जिसके लिए आप 30000 हजार रुपये और जमा करवाओ पैसे जमा होने के बाद कहा कि आपकी पत्नी के शरीर मे खून की मात्रा कम है 3 यूनिट खून के लिए 45000 हजार रुपये जमा करवा लिए फिर ऑपरेशन किया। तीन दिन भर्ती रखने के गलत ऑपरेशन करने पर व गलत इंजेक्शन दवाई देने से प्रसूता के यूरिन नहीं पास हुआ उसके बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लखनऊ ले जाने के बाद वहां के डॉक्टरों ने जांच आदि करने के बाद कहा आपकी पत्नी की किडमी डैमेज हो गई है इसके गलत हाई एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं जिससे किडनी खराब हो गई है काफी इलाज कराने के पश्चात अपनी पत्नी की जान बचा पाए। बाद में पीड़ित को पता चला कि यब यूनानी दवा करने वाले डॉक्टर हैं जिनको एलोपैथिक दवाएं व ऑपरेशन करने की डिग्री ही नहीं है तो ऑपरेशन कैसे कर दिया। क्या ऐसे अस्पताल संचालकों पर भी कार्यवाही नहीं कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई व स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के अधीक्षक पिहानी। अब देखना यह कि क्या कार्यवाही कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई।

More Stories
*बांदा20 अप्रैल 26बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट*
*बांदा 20 अप्रैल 26*युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट व महिला कल्याण विभाग की पहल बाल विवाह के खिलाफ चला सशक्त जागरूकता अभियान”*
बाँदा *20अप्रैल 26*45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछे*