हरदोई28जुलाई*अवैध शराब बनाने बालों के खिलाफ चला धर पकड़ अभियान
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी हरदोई श्री रविशंकर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 28/07/2022 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 गिरिराज सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 ज्योत्सना शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र – 4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस टीम द्वारा मय आबकारी स्टाफ के साथ थाना बघौली के अंतर्गत स्थित ग्राम धनौरा, परन्नुवा,थाना मल्लावा के ग्राम नयागाँव, थाना पाली के ग्राम परेली,हरनखुदा में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के घरों व आसपास के खेतों, तालाब के किनारे, आदि में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 145 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवम लगभग 400 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे 8 अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही इसी क्रम में ग्राम के लोगों को नकली सस्ती मदिरा से दूर रहने व उक्त के सेवन से जनस्वास्थ्य को होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया तथा टोल फ्री नंबर 14405, व व्हाट्सएप नंबर 9454 466019, का प्रचार प्रसार किया गया। गांव में या आस -पास किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि अवैध शराब बनाने या बेचने का काम किया जाता है तो इसकी गोपनीय सूचना आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश