हरदोई26मार्च25*पिहानी पुलिस की अनूठी पहलः बिना हेलमेट वाहन चालकों क मुफ्त हेलमेट बांटे, फूल देकर किया जागरूक
पिहानी पुलिस ने यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए।
यातायात निरीक्षक हरिनाथ यादव की उपस्थिति में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने एक विशेष तरीका अपनाया। टीम ने वाहन चालकों को न केवल हेलमेट दिए, बल्कि उन्हें फूल भेंट कर सम्मानपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से महिला वाहन चालकों से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि वे बिना हेलमेट वाहन न चलाएं। उन्होंने ‘जान है तो जहान है’ का संदेश देते हुए सुरक्षा नियमों के महत्व पर जोर दिया।
इस अभियान में प्रधान बहादुर नगर ने भी पुलिस का सहयोग किया। यह पहली बार नहीं है जब पिहानी पुलिस ने ऐसी पहल की है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल पहले भी इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुके हैं।

More Stories
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 1 किलो 650 ग्राम अवैध गाँजा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि