हरदोई26जून25*महिला अस्पताल से 6 दिन का नवजात चोरी: 4 घंटे में पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार; टीम को 25 हजार का इनाम
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। घटना 26 जून 2025 की सुबह 4:30 बजे की है। एक अज्ञात महिला ने 6 दिन के नवजात बच्चे को चुरा लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया। क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
कोतवाली शहर पुलिस टीम ने महिला आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

More Stories
हल्द्वानी8मई26*चंपावत दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का हमला,भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी
नैनीताल8मई26*लालकुआँ कोतवाली चोराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टला
उत्तर प्रदेश8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*