हरदोई25नवम्बर24*बस और बोलेरो की टक्कर से 5 बारातियों की मौत,4 की हालत गंभीर*
हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 बारातियों की मौत हुई है और 4 बुरी तरह घायल हुए हैं। बताया गया बोलेरो व बस की आमने सामने टक्कर हुई। यह हादसा कटरा बिल्हौर मार्ग पर हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं चार घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास बोलेरो कार और बस की भीषण भिड़ंत हुई है। जानकारी के अनुसार, कानपुर से बारात में शामिल होकर लोग बोलेरो से आ रहे थे, इधर बघौली से बारात में शामिल होकर लोग बस से आ रहे थे, कटरा बिल्हौर हाईवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे पर सुबह करीब 3 बजे ये हादसा हो गया। घटनास्थल पर पुलिस ने राहत बचाव कर बोलेरो में दबे लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। सभी मृतक एक शादी समारोह में होकर लौट रहे थे। मृतकों में सीमा देवी 40 पत्नी दयाराम, प्रतिमा देवी 32 पत्नी रोहित, प्रतिभा 42 पत्नी छोटेलाल निवासी सेवढही थाना माधौगंज, रामलली 50 पत्नी अनिल कुमार उर्फ दिनेश निवासी ग्राम खेरवा पुरबावा कोतवाली मल्लावां व बोलेरो चालक शुभम 28 पुत्र छोटेलाल ( पुष्पेन्द्र ) निवासी ग्राम कुरसठ थाना माधौगंज की मौत हो गई। वहीं विमला 40 पत्नी मानसिंह, केशव 12 पुत्र रोहित, शौर्य 10 पुत्र दयाराम , अजय 12 पुत्र पुष्पेंद्र, निवासी ग्राम सेवढ़ही राम हर्ष 52 पुत्र श्री कृष्ण निवासी बांगरमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*