हरदोई24जून25* हेलमेट जागरूकता अभियानः पुलिस ने बताया- सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, यह जीवन रक्षक है
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई जनपद के पिहानी कस्बे में पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरीनाथ यादव ने लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाव करता है। यह केवल चालान से बचने का साधन नहीं है। यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की ढाल है।
इंस्पेक्टर यादव ने कहा कि कुछ लोग खुद हेलमेट नहीं पहनते और पीछे बैठे यात्री को थमा देते हैं। यह प्रथा बिल्कुल गलत है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि घर से निकलते ही हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं। इसे मजबूरी न समझें।
उन्होंने कहा कि सभी को स्वयं जागरूक बनना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। सड़क सुरक्षा में छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।

More Stories
लखनऊ8मई26*यूपी में हर महीने 10 तारीख तक आएगा बिजली बिल, बदला स्मार्ट मीटर सिस्टम;
नई दिल्ली8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*