हरदोई21मई25*शादी से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला
हरदोई: पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब शादी समारोह से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी शारदा नहर में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना पिहानी-जहांनीखेड़ा रोड पर शारदा नहर के हर्रैया पुल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी को हरदीप सिंह चला रहे थे, जो पिहानी क्षेत्र के बरी गांव निवासी हैं। कार में उनके साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अचानक नहर के मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।
नहर के पास निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने हादसा होते ही तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की मदद से बोलेरो का शीशा तोड़कर अंदर फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पिहानी भेजा गया। मरहम-पट्टी के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
सूचना पर पिहानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में जेसीबी की मदद से बोलेरो को नहर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शारदा नहर के इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है p,m
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित