हरदोई20फरवरी25*शराबी युवक ने झगड़े में अपने दांतों से काट ली चौकीदार की नाक
पिहानी (हरदोई)
मदिरापान के दाैरान आपस में झगड़े दो युवकों में से एक ने दांत से दूसरे की नाक काट ली। घायल युवक बालवीर चौकीदार है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पिहानी कस्बे के शाहाबाद तिराहे पर पंचर की दुकान चलाने वाले रोहित पुत्र जय सिंह निवासी तेजी पुरवा मजरा जमुही के द्वारा चंद्रसेन होमगार्ड निवासी अमिरता से मंगाई गई शराब के विवाद में बलवीर पुत्र नंदलाल निवासी संतरहा करीमनगर व रोहित का गाली गलौज का झगड़ा होने लगा। इसी दौरान रोहित ने अपने दांत से बालवीर का नाक को चबा लिया। घटना बुधवार की शाम 6:30 बजे की है। तहरीर मिलने पर कोतवाल विद्यासागर पाल ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*