हरदोई17मई25*एक बाइक और ऑटो की टक्कर से दोनो युवक उछलकर सीधे नहर में जा गिरे।
ब्रेकिंग न्यूज़
शनिवार शाम पिहानी के जहांनीखेड़ा मार्ग स्थित नहर पुल पर एक बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। घूरेला गांव के निवासी पंकज (पुत्र सोबरन) और अरविंद (पुत्र श्याम लाल) बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक एक चलते हुए ऑटो से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 5 फीट ऊपर उछलकर सीधे नहर में जा गिरे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विद्या सागर पाल मौके पर पहुंचे।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला व घायल हालत में पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
More Stories
नई दिल्ली 17अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 3:30बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरें..
पंजाब 17अक्टूबर 25*सीबीआई ने पंजाब के डीआईजी को रिश्वत मामले में पकड़ा, 5 करोड़ कैश के अलावा मिली अरबों की संपति*….
*अयोध्या17अक्टूबर 25* में दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार हो गया है..!*