हरदोई14मार्च*पुलिस के मानवीय चेहरे को जनता ने सराहा
बावन (हरदोई)
लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा बावन में बीते कई महीनों से दिमागी असंतुलित एक युवक घूमता फिर रहा था ।रात्रि गश्त के दौरान थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बावन के इंचार्ज सुरजीत यादव की नजर इस युवक पर पड़ी ।चौकी इंचार्ज ने रात्रि में उसको खाना खिलाया और सुबह सबसे पहले उसके बाल कटवाए, साबुन से नहलाया और पहनने के लिए कपड़े दिए ,खाने पीने के लिए कुछ पैसे भी दिए ।बातचीत करने पर युवक ने अपना नाम राजेंद्र कुमार पुत्र गुड्डू सिंह निवासी कमालपुर थाना लोनार बताया।
बाहर हाल चौकी इंचार्ज के प्रयास से गंदे और बदबूदार कपड़ों वाला राजेंद्र काले रंग के गॉगल पहने हीरो जैसा दिखने लगा लगा। यह वाक्या देखकर बावन कस्बे के लोग चौकी इंचार्ज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और दूसरे लोगों को भी प्रेरणा लेने के लिए कह रहे हैं।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया