हरदोई13जुलाई26*: पिहानी कोतवाली में नए कोतवाल श्याम नारायण ने ग्रहण किया पदभार*
*पिहानी, हरदोई, 13 जुलाई 2026*: पिहानी कोतवाली में गुरुवार को नए कोतवाल *श्याम नारायण* ने पदभार ग्रहण कर लिया।
पूर्व कोतवाल *छोटे लाल* का गैर जनपद ट्रांसफर हो जाने के कारण उनके स्थान पर श्याम नारायण को पिहानी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार संभालते ही नए कोतवाल ने कोतवाली पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का चार्ज लिया और अधीनस्थों के साथ बैठक की।
*नए कोतवाल का संदेश*
पदभार ग्रहण करने के बाद श्याम नारायण ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने खासतौर पर चोरी, नशा तस्करी और महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारी बंधुओं और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही अपराध मुक्त समाज बना सकते हैं।
कोतवाली स्टाफ ने नए कोतवाल का स्वागत किया।

More Stories
रीवा13जुलाई26*जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अब हर मंगलवार को दफ्तरों में सीधे सुनी जाएंगी समस्याएं*
लखनऊ13जुलाई26*SGPGI का 30वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को होगा।
कानपुर13जुलाई26*CSJMU के एलएलबी छात्रों की समस्याओं को लेकर विधि छात्र मोर्चा ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र, ‘