अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर अधिवक्ता संघ का विरोध तेज हो गया*
अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर अधिवक्ता संघ का विरोध तेज हो गया सैकड़ों वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने किया।वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई।कालिका मिश्रा ने चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज न होने पर थाना राम जन्मभूमि का घेराव किया जाएगा।अधिवक्ता संघ ने बताया कि 15 दिन पहले ही राम जन्मभूमि थाने में तहरीर दी जा चुकी है।आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।वकीलों ने कार्रवाई में देरी पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।इससे पहले अधिवक्ता संघ दान गबन मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों की पैरवी करने से भी इनकार कर चुका है।अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
[13/07, 15:21] +91 98892 32879: *निःशुल्क दोना-पत्तल मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को*
अयोध्या, 10 जुलाई 2026 (सू0वि0)।
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित निःशुल्क ’’दोना-पत्तल मेकिंग मशीन’’ एवं ’’पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन’’ वितरण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन ’14 जुलाई 2026 (मंगलवार) प्रातः 10ः30 बजे’ किया जाएगा। साक्षात्कार जिला स्तरीय टास्क फोर्स चयन समिति की बैठक में ’’परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी’’ की अध्यक्षता में ’’जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सरस्वती सदन (निकट बड़ी देवकाली मंदिर), बेनीगंज रोड, अयोध्या’’ में आयोजित होगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के दावों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का ’’यात्रा भत्ता (टीए/डीए)’’ देय नहीं होगा। सभी आवेदकों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
—————————-
[13/07, 15:21] +91 98892 32879: अयोध्या।
धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने राम मंदिर गबन मामले में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को साक्ष्य सौंपे।
बीती देर रात उन्होंने एसआईटी के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराया।
संतोष दुबे ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट पर जनता का भरोसा नहीं रहा और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
मांग की कि नए ट्रस्ट में शहीद कारसेवकों के परिजनों को शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सूर्यवंशी हैं, इसलिए ट्रस्ट में कम से कम एक सूर्यवंशी क्षत्रिय प्रतिनिधि को स्थान मिलना चाहिए।
संतोष दुबे ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने लाठियां और गोलियां खाई हैं, इसलिए गबन से उन्हें गहरा दुख है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की।
संतोष दुबे ने दावा किया कि अयोध्या में केवल पांच संत ईमानदार हैं, बाकी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि यदि उनके आरोप गलत साबित हों तो उन्हें चौराहे पर फांसी दे दी जाए।
[13/07, 15:21] +91 98892 32879: अयोध्या के एसडीएम प्रवीण यादव,अशोक सैनी, श्रेया, सुधीर कुमार,अरविंद कुमार व राम प्रसाद त्रिपाठी का गैर जनपद तबादला
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में 181 और पीसीएस अफसरों के तबादले,देखें लिस्ट 👇

More Stories
रीवा13जुलाई26*जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अब हर मंगलवार को दफ्तरों में सीधे सुनी जाएंगी समस्याएं*
लखनऊ13जुलाई26*SGPGI का 30वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को होगा।
कानपुर13जुलाई26*CSJMU के एलएलबी छात्रों की समस्याओं को लेकर विधि छात्र मोर्चा ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र, ‘