हरदोई11जून*ग्राम प्रधान पति ने कटा लिए एक लाख के सरकारी हरे पेड़
पिहानी।
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बरखेरा में ग्राम प्रधान पति द्वारा सरकारी चारागाह की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के 180 हरे पेड़ अवैध रूप से कटवा लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
इसी गांव के राजेंद्र ने अपर जिलाधिकारी को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि प्रधान पति अरविंद ने सरकारी 16 यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाए तो क्षेत्रीय लेखपाल ने रुकवा दिया। परंतु कुछ समय बाद लेखपाल के जाने के बाद आरोपित ने सभी 180 यूकेलिप्टस के पेड़ अवैध रूप से कटवा के लिए, जिनकी कीमत लगभग ₹100000 है। प्रार्थना पत्र में अरविंद तथा उनके सहयोगी लालू, मनोज, पंकज, मिथिलेश, रामसागर, हुकुम सिंह तथा जोगराज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उधर राजेंद्र का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत भेजी है। लेखपाल ने भी उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजकर कहा है कि उसके मना करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान पति ने अवैध रूप से चारागाह की भूमि पर लगे पेड़ कटवा दिए।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!