खबर का असर
हरदोई04सितम्बर23*नगर पालिका की तीसरी आंख में हुआ मोतियाबिंद
खबर प्रकाशित होने के बाद एडिशनल एसपी ने नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक कृष्ण गोपाल अवस्थी को कस्बे के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के दिए निर्देश
हरदोई
पिहानी
कस्बे के पूर्व सभासद संजीव शर्मा ने भी पीस कमेटी की बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की, कहा कि कस्बे के सभी कैमरा खराब ,कैसे होगी अपराधियों की निगरानी
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देश पर पिहानी पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन दृष्टि’, तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे अपराधी
ऑपरेशन दृष्टि के तहत प्रधान व कोटेदार किए जा किये जायेगे जागरूक, लगवाएंगे सीसीटीवी कैमरे—एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह
इस संबंध में एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका के कृष्ण गोपाल अवस्थी को कैमरे लगवाने व खराब कैमरे को सही करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पिहानी में पुलिस ऑपरेशन दृष्टि चलने जा रही है।इस अभियान के तहत शहर से लेकर गांव की मुख्य सड़क, चौराहों और गलियों तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।. इसके पीछे की वजह यह है कि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके और अगर कोई अपराधी अपराध करके भागने की कोशिश करें तो उसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएं और उसे आसानी से पकड़ा जा सके।इस अभियान के तहत पुलिस लोगों से अपने अपने घरों के सामने भी सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने की अपील करेगी।क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, प्रधानों व जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने गांव व इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया, ताकि घटना के बारे में सुराग मिल सके और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई हो सके।
आपको बता दें कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे न होने से किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे अपराधी बेखौफ फरार हो जाते हैं। पिहानी में हुई लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा पिहानी पुलिस इसी वजह से नहीं कर सकी है। यदि चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो चोरों की फुटेज जरूर आ जाती।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*