रायबरेली4सितम्बर2023*अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम लालगंज को सौंपा ज्ञापन*
लालगंज रायबरेली। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का धर ना , न्यायिक कार्य बहिष्कार लगातार जारी है जिसके क्रम में तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम लालगंज मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष शेर बहादुर यादव ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मांगो को पूरा किये जाने हेतु एसडीएम लालगंज को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से हापुड़ के डीएम व एसपी को हटाने,दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, प्रदेश भर में पुलिस द्वारा दर्ज किये गये झूंठे मुकदमें वापस लेने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, हापुड़ घटना में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने की मांग के साथ तहसील लालगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता लोकनाथ सिंह के साथ लालगंज पुलिस द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की घोर निन्दा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।
एसडीएम को अपनी मांगों सम्बन्धी ज्ञापन सौंपने के बाद वकीलों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया । एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता विनय भदौरिया ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। अधिवक्ता न्याय प्रणाली का अंग है जिसके विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में आंदोलन जारी है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी,केपी सिंह, महामंत्री दलबहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरेन्द्र मिश्र, रामप्रताप सिंह, गिरीश बाजपेई, लोकनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण श्रीवास्तव, योगेश सिंह, सुन्दर बाजपेई, राजबहादुर मौर्या, विनोद मौर्या, पूर्व महामंत्री अशोक कुमार शुक्ल,इन्दू सिंह, सुरेश कुमार,अजय कुमार आदि शामिल रहे।
*रिर्पोट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
बांदा 25 जुलाई 26*राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर बेरोजगारी, पेपरलीक और EVM पर जताया विरोध*
मथुरा 25 जुलाई 26*थाना बलदेव पर पंजीकृत अवैध शराब के 56 अभियोग में जब्त् देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
कानपुर नगर25जुलाई26*पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने जंतर मंतर आंदोलन दिल्ली में पहुँचकर उन युवाओं से मिली