हरदोई 5 जनवरी 26*अंदा इब्राहिमपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, बददापुर ने उद्घाटन मैच जीता
पिहानी विकास खंड के ग्राम अंदा इब्राहिमपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बददापुर और टेनी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बददापुर की टीम ने 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेनी की टीम मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह बददापुर की टीम ने 48 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, ग्राम प्रधान रमाकांत, बीडीसी सावित्री, अजय शास्त्री, विकास सिंह, अनुज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।
More Stories
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में