हरदोई 17 फरवरी*बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत,
दो छात्राओं समेत तीन हुए घायल, दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम*
*बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, दो छात्राओं समेत तीन हुए घायल, दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम*
*हरदोई*। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छात्राओं को 10 वीं की परीक्षा दिलाने जा रहे दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार और दोनों छात्राएं बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है।
बघौली थाने के अछरामऊ निवासी गौरी शंकर पुत्र श्रीकृष्ण पुत्री प्रियंका की गुरुवार को 10 वीं की परीक्षा थी। गौरी शंकर का चचेरा भाई 26 वर्षीय राम खिलावन पुत्र सीताराम प्रियंका को बाइक से ले कर परीक्षा केन्द्र कमोलिया जा रहा था। दूसरी तरफ मतुआ निवासी रामवीर पुत्र भिखारी रविदास अपनी 18 वर्षीय पुत्री चांदनी को बाइक से परीक्षा केन्द्र शुक्ला पुर भगत जा रहा था। बघौली-माधौगंज रोड पर बीकापुर मोड़ के आगे धर्मकांटे के पास दोनों की बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। जिसमें एक बाइक पर सवार राम खिलावन की वहीं पर मौत हो गई। जबकि उस पर प्रियंका और दूसरी बाइक पर सवार रामवीर व चांदनी बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। इसका पता होते ही बघौली पुलिस चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले दोनों ज़ख्मी छात्राओं और दूसरे युवक को इलाज के लिए कछौना सीएचसी पहुंचवाया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में लिया। जिसके बाद पुलिस हादसे की जांच कर रही है, और तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कह रही है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*