February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव, 

हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव, 

हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव, 

 

पिहानी (हरदोई)। पिहानी कस्बे के मोहल्ला मीर सराय में सोमवार को एक महिला संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेहा (40 वर्ष) पत्नी सुशील कुमार निवासी मोहल्ला मीर सराय, थाना पिहानी के रूप में हुई है ।बताया जा रहा है कि नेहा नगर पालिका परिषद पिहानी में संविदा (ठेका) कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। सोमवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकलीं और किसी ने उन्हें नहीं देखा तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह कमरे के भीतर फंदे से लटकी मिलीं।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पिहानी पुलिस तत्काल पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। बड़ी बेटी की उम्र लगभग 11 वर्ष, जबकि अन्य बच्चों की उम्र करीब 7 वर्ष और 5 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार, घर में किसी बड़े विवाद या तनाव की जानकारी नहीं थी। पति सुशील कुमार ने भी पुलिस को बताया कि घरेलू स्तर पर कोई गंभीर विवाद नहीं था। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Taza Khabar