हरदोई 15 जुलाई* सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने वाली पुलिस अब शिव भक्तों की साथी-सहयोगी बन रही है।
संवाददाता – हरदोई से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
हरदोई 15 जुलाई* सुरक्षा के साथ साथ कांवड़ियों की सेवा भी कर रही पिहानी पुलिस
पिहानी में पुलिस का दिखा अलग रूप, कांवडियों के साथ सेवा भाव ने जीता लोगों का दिल
सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने वाली पुलिस अब शिव भक्तों की साथी-सहयोगी बन रही है।
सावन के महीने में राजघाट से गोला जलाभिषेक करने के लिए से होकर गुजर रहे हैं। शाहाबाद तिराहा, शीतला मंदिर ,हरैया गांव के निकट, जंग बहादुर गंज रोड, जहानीखेड़ा से लेकर बरबर रोड,जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र पुलिस ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, अतिरिक्त कोतवाल एख्तियार हुसैन व बल पुलिस शिव भक्त कांवड़ियों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनकी सेवा भी करते नजर आ रहे है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने सभी कावड़ियों से यात्रा के दौरान कुशल क्षेम पूछा। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कहा कि यदि कांवड़ यात्रा के दौरान हो कोई भी परेशानी तो 9454403567 पर काल करे। पुलिस तुरंत करेगी सहायता। इस नंबर पर फोन आने पर तत्काल पुलिस कांवड़ यात्री के पास पहुंचेगी और समस्या का समाधान कराएगी। इस दौरान कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,उप निरीक्षक अनिल सिंह, पवन कुमार सिंह ,राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’