February 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई ३ फ़रवरी २६*पिहानी: जहानी खेड़ा मार्ग पर मौत का तांडव, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा; चौकी पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन*

पिहानी (हरदोई): पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। पिहानी मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहानी खेड़ा चौकी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला।
तेज रफ्तार बना काल
घटना मंगलवार दोपहर करीब 02:55 बजे की है। शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर संख्या UP25 CT 6014 ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP31 AE 5851 को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रेलर पुलिस चौकी पहुँचा, चालक फरार
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चौकी पुलिस पहुँची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए:
दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को कब्जे में लेकर चौकी पहुँचाया।
आरोपी चालक, जो मौका पाकर फरार हो गया,
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Taza Khabar