October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा5 अक्टूबर 26*सेवा संकल्प माह में स्वास्थ्य शिविर, 106 ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं*

बांदा5 अक्टूबर 26*सेवा संकल्प माह में स्वास्थ्य शिविर, 106 ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं*

बांदा5 अक्टूबर 26*सेवा संकल्प माह में स्वास्थ्य शिविर, 106 ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

जसपुरा।सेवा संकल्प माह के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा की टीम ने ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया।शिविर में चिकित्सकीय टीम ने 106 ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक यादव ने ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान डॉ.अंकुर,डॉ. लोकेन्द्र,अभिषेक,रामबाबू समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ ही लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना रहा।

Taza Khabar