सोनभद्र15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोनभद्रकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*➡️ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।*
*➡️ यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों/उपकरणों की सघन चेकिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
*➡️ क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का किया गया निरीक्षण।*
आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।
इस दौरान यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता परखी गयी तथा वाहन चालकों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता की जांच एवं पुलिस कर्मियों के शस्त्र तथा बीट बुक का निरीक्षण भी किया गया।
परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*