सुल्तानपुर7अगस्त25*नवागत एसडीएम प्रवीण कुमार ने बल्दीराय में संभाला कार्यभार*
*जनसमस्याओं के निस्तारण और पारदर्शिता को बताया प्राथमिकता*
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। गुरुवार को नवागत एसडीएम प्रवीण कुमार ने तहसील पहुंचकर विधिवत चार्ज ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।एसडीएम प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों, वरासत, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*