सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*
*अभयनन्द, संवाददाता — सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर जनपद के लाखीपुर गांव में बड़े पैमाने पर कथित बिजली चोरी की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव के *अनेक घरों में मीटर के बजाय कथित रूप से बाईपास* लाइन के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, *जिससे विद्युत विभाग* को राजस्व की हानि होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव में *बिजली चोरी की लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी* कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे गांव की विशेष जांच कराए जाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति विद्युत विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*