*ब्रेकिंग लम्भुआ*
सुल्तानपुर27जुलाई26*निषाद पार्टी का भाजपा विधायक कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन*
*आरक्षण की मांग को सदन में उठाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन*
*लंभुआ,सुलतानपुर।* निषाद पार्टी ने सोमवार को लम्भुआ स्थित भाजपा विधायक सीताराम वर्मा के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव केस कुमारी निषाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ता पारंपरिक लाल टोपी और पार्टी का झंडा लिए हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर निषाद समाज और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लम्भुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सिंह एवं कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय सचिव केस कुमारी निषाद ने बताया कि डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देश पर यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य निषाद समाज जिसमें बिंद, माझी, मझवार, केवट, मल्लाह जैसे उप-समुदाय शामिल हैं, के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है। पार्टी पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों को ज्ञापन सौंप रही है।
पार्टी ने मांग की है कि आगामी विधानमंडल सत्र के दौरान सभी विधायक निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे को सदन में उठाएं और सरकार को इस दिशा में निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण की मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो निषाद पार्टी बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
अबोहर पंजाब27जुलाई26*इंदिरा नगरी में नशों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर27जुलाई26*सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर से कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की