सुल्तानपुर26जनवरी२०२६ *पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय सिपाह अव्वल, लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान,एसपी ने किया सम्मानित
सुल्तानपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय सिपाह,जयसिंहपुर ब्लॉक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों व दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बच्चों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बच्चों की इस सफलता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार का विशेष योगदान बताया गया।कार्यक्रम के दौरान व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी,जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह तथा अध्यापक रितेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *ब्रजेश नगर में उमड़ा जनसैलाब: DM, मेयर और MLA ने किया सहयोग शिविर का आगाज*