सुल्तानपुर2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर जनपद की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुलतानपुर*आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों का प्रेक्षक महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने लिया जायजा एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।*
*आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2026 को जनपद सुलतानपुर हेतु नामित प्रेक्षक (मा0 सदस्य/उच्चाधिकारी) श्री जगत राज, सेवानिवृत्त आईएएस की उपस्थिति में जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा ट्रेजरी ऑफिस स्थित परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के दौरान परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, संचार प्रणाली एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
*दिनांक 02.06.2026*
*जनपद सुलतानपुर*
*जनपद सुलतानपुर से शान्तिभंग में कुल 28 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के कुशल नेतृत्व में थाना दोस्तपुर से 05, थाना धनपतगंज से 17, थाना मोतिगरपुर से 06, , कुल 28 नफर अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय/उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया ।
पुलिस मीडिया सेल
जनपद सुलतानपुर
*जनपद सुलतानपुर*
*थाना बल्दीराय*
*दिनांक: 02.06.2026*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा थाना बल्दीराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/2026, धारा 352/353(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अनन्त कुमार शुक्ला पुत्र विक्रमाजीत शुक्ला निवासी ग्राम भवानीगढ़, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 58 वर्ष को दिनांक 02.06.2026 को ग्राम भवानीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित की गई थीं, जिससे क्षेत्र में जनाक्रोश एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
उ0नि0 राम बिलास यादव,
रि0का0 अभिषेक कुमार,
रि0का0 रामू,
[02/06, 22:11] +91 94547 89855: *सुलतानपुर*
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना व्यक्ति को भारी पड़ गया।बल्दीराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी अनन्त कुमार शुक्ला के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।पोस्ट वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया गया।
[02/06, 22:14] +91 99364 87562: *_दबंग पड़ोसियों ने छप्पर पर गिराया छत का पानी, विरोध पर दी मां-बहन की गालियां, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार_*
सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र से दबंगई का मामला सामने आया है। पूरे शुक्ल मजरे गोविन्दपुर निवासी लल्लन प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
लल्लन प्रसाद यादव का आरोप है कि गांव के ही रामनाथ, रामजस सुतगण, रामपाल यादव, रमेश सुत रामनाथ और झगड़ालू किस्म के लोग सरहंगई दिखाते हुए अपनी छत का सारा पानी पाइप लगाकर उनके दरवाजे और छप्पर पर गिरा रहे हैं।
पानी गिरने से छप्पर में रखा भूसा, लकड़ी और उपली भीगकर खराब हो रही है। दीवारों में सीलन आ गई है और घर को नुकसान पहुंच रहा है।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने विपक्षियों से पानी दूसरी तरफ निकालने को कहा तो सभी एकजुट होकर मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इससे पूरा परिवार भयभीत है।
लल्लन प्रसाद ने SP सुल्तानपुर से मांग की है कि विपक्षियों को पानी गिराने से रोका जाए, पाइप दूसरी तरफ लगवाया जाए और न मानने पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र मिल गया है। देखना होगा कि इस मामले में कब तक कार्रवाई होती है।

More Stories
मथुरा2जून2026*बहू द्वारा सास को टब में बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा करवाना, एक मिशाल पेश की है
रीवा2जून2026*सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटी रीवा पुलिस: विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू,
रीवा2जून2026*सरपंच-सचिव निगल गए सोलर लाइट-नाली व बाउंड्री बाल सहित कई योजनाएं*