सुल्तानपुर19अगस्त25*ईओ सभी नगर पालिका के सफाई कर्मियों की बनवाएं फैमिली आईडी: डीएम*
सुलतानपुर 19 अगस्त/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विभागवार संचालित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि की उपस्थिति में की गयी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में कैटेगरी सी होने पर डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में बैंक क्रेडिट लिंकेज कराये जाने के लक्ष्य के सापेक्ष और प्रगति लाते हुए रैंक में सुधार लायें। इसी प्रकार उद्यान विभाग के अन्तर्गत कुल 5 प्रोजेक्ट सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित न होने पर जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि डाटा फीडिंग का कार्य सही से करा लें। इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अन्तर्गत सिटी स्कैन व बॉयोमेडिकल रख-रखाव में जनपद की रैंक कम होने पर और प्रगति लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा फैमिली आईडी निर्माण में जनपद की रैंक 32वीं होने पर जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि लगातार निगरानी रखते हुए रैंक में सुधार लायें। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सभी सफाई कर्मियों का फैमिली आईडी निर्माण यथाशीघ्र करा लें। इसी प्रकार सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग की संचालित परियोजनाओं के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि बरसात के कारण बन्द पड़े कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य में प्रगति लायें।
इसी प्रकार पीएम सूर्य घर योजना, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राामीण जलापूर्ति, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना आदि के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति लाते हुए रैंक में सुधार लायें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपकरण रखरखाव में रैंक खराब होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत समीक्षा के दौरान एक्सीईएन जल जीवन मिशन को प्रदेश में 47वीं रैंक होने पर उन्हें निर्देशित किया कि कार्य में प्रगति लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर रैंक में और बेहतर सुधार लायें।
उन्होंने बेसिक शिक्षा, पर्यटन, जल जीवन मिशन, सेतु निर्माण, लोक निर्माण विभाग, ओ0डी0ओ0पी0, कन्या सुमंगला योजना, पंचायती राज विभाग आदि विभागों की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रगति समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागाध्यक्षों/कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैंक इस माह में घटी है वे पुनः सुधार लाएं तथा जिन विभागों की रैंक सीएम डैशबोर्ड पर शीर्ष पर हैं वे उसे बनायें रखें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित कार्यदायीे संस्थाओं यथा-यूपीपीसीएल, सिडको, सीएलडीएफ, राजकीय निर्माण निगम आदि के अधिशासी अभियंता/अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण नहीं किया गया है उन सभी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जाये। उन्होंने अवर अभियन्ता सीएलडीएफ को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये। इसी प्रकार यूपीपीसीएल की कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति होने पर परियोजना प्रबन्धक का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन-जिन परियोजनाओं में भूमि विवाद है वे सभी अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को अवगत कराते हुए एक सप्ताह के अन्दर निराकरण करायें।
————————————————-

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे