सुल्तानपुर18अगस्त26*सड़क पर घेरकर मारपीट का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर*
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की खास खबर यूपीआजतक
कूरेभार, सुलतानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के भीखरपुर गांव निवासी सीता देवी पत्नी शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर पति के साथ सड़क पर घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक 14 अगस्त की रात करीब दो बजे उनके पति शिवकुमार यादव पुराने मुकदमे में जमानत कराने के लिए सुलतानपुर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राम कुमार तथा उनकी पत्नी श्यामपती और उनकी बेटी पूनम व आकांक्षा आदि लोगो एक जुट होकर घेर लिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में शरीर और सिर गम्भीर चोटें आयी हैं महिला सीतापति का इलाज राजकीय मेडिकल कालेज सुल्तान पुर में चल रहा है ,आरोप हैं चार दिन बीत गया पुलिस अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर जब उन्होंने मामले में उलाहना दिया तो आरोपितों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने तहरीर देकर मामले में जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
गोरखपुर18.08.2026*गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया*
बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा