सुल्तानपुर17फरवरी*इसौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश बजरंगी ने जन-संपर्क व जनसभा में मांगा मतदाताओं से वोट और समर्थन*
*मिठनेपुर की आवाम ने हांथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन*
*शिव नगर मंडल की हनुमानगढी़ पर भाजपा प्रत्याशी ने केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाकर पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की किया अपील*
*बल्दीराय/सुलतानपुर* इसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मतदाताओं के बीच लगातार अपनी बात को मजबूती के साथ रख रही है, जिसका असर तेजी से बदलते समीकरण भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश बजरंगी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। पांच साल से इसौली विधानसभा में लगातार क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख और क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने का प्रयास और सरकार की योजनाओं का लोगों तक लाभ पहुंचाने वाले ओम प्रकाश बजरंगी की इसौली विधानसभा के शिव नगर मंडल के ग्रामसभा मिठनेपुर हनुमानगढी़ पर जनसभा में मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, क्षेत्रीय मतदाताओं की उपस्थिति देखकर भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश बजरंगी गदगद दिखे, भाजपा प्रत्याशी ने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि जीरो टाॅलरेंस की व्यवस्था सिर्फ भाजपा सरकार ही देने में सक्षम है, भाजपा सरकार में अपराधियों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया या फिर जेल में है, श्री बजरंगी ने कहाकि भाजपा सरकार ने सर्व समाज को सुरक्षित करने का काम किया है, हर वर्ग के लिए बेहतरीन योजनाएं तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाया है। भाजपा प्रत्याशी ने हनुमानगढी़ पर लोगों से जन-संपर्क में भाजपा के पक्ष में वोट और समर्थन मांगा, जिसका वहा पर मौजूद मतदाताओं ने हांथ उठाकर समर्थन और वोट देने का संकल्प दोहराया।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*