औरैया17फरवरी*ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान ने शपथ दिलाई की ग्रामीणों को मतदान हेतु जागरूक करे
आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा औरैया जनपद में संचालित जल जीवन मिशन परियोजना हेतु आवंटित समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायत के कम्यूनिटी वर्कर के माध्यम से ग्रामीणों को घर घर जाकर इस बार सत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया तथा ग्रामीणों को अपने मताधिकार के बारे में जानकारी दी और वर्तमान समय को देखते हुए क्षेत्र के विकास एवं देश के विकास हेतु किस प्रकार की सरकार होनी चाहिए इसके लिए सभी नागरिकों को विचार कर अपना अपना मतदान करना चाहिए जनपद औरैया में लंबे समय से समाज सेवा में कार्यरत संस्था ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के सचिव श्री राजवर्धन शुक्ला ने वीणा उठाया है की जनपद औरैया में शत-प्रतिशत मतदान होना चाहिए इस कार्य हेतु संस्था के कर्मचारियों एवं कम्यूनिटी वर्करों को मतदान हेतु शपथ दिला कर एवं शत प्रतिशत मतदान करने हेतु ग्रामीणों को घर घर जाकर जागरूकता के कार्यक्रम करना होगा तथा कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में अनुराधा शुक्ला, नरेंद्र पाल, सुशील कुमार, सत्यम सिंह, हरदीप कुमार, अरुणेश कुमार, अनूप, सत्यम, दीपेश ,हेमंत सहित सभी स्टाफ शामिल रहे।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार