सुल्तानपुर12सितम्बर25*घायल पत्रकार की मदद को आगे आए नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल*
सुलतानपुर।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की मदद के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सराहनीय पहल की है। अध्यक्ष अग्रवाल ने शुक्रवार को घायल पत्रकार को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज चल रहा है। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया।
अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, वे अपनी कलम के माध्यम से जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं। ऐसे में कठिन परिस्थितियों में पत्रकार साथियों के साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने आशुतोष श्रीवास्तव के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*