September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 13 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 13 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 13 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*13- सितंबर – रविवार*

*!!🌙 बाबा री बीज🌙!!*
*!!🚩 बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव🚩!!*

*===============================*

*1* BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर जोर; कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों पर मिलकर एक्शन लेंगे

*2* ब्रिक्स की साझा करेंसी नहीं आएगी, सदस्य देश अपनी करेंसी में लेनदेन करेंगे; आज PM मोदी की 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक

*3* BRICS समिट- दिल्ली में मोदी की डिनर पार्टी, पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता; मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी

*4* मोदी–जिनपिंग बोले- मतभेद विवाद में न बदलें, आपसी संबंध लंबे चले; गलवान झड़प के बाद चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ

*5* ब्रिक्स बदलेगा दुनिया की आर्थिक व्यवस्था?: पेजेश्कियान बोले- अमेरिका का दबदबा खत्म करने के लिए बना ये संगठन

*6* टैरिफ से ट्रेड तक ब्रिक्स का पश्चिम को कड़ा संदेश, नई दिल्ली घोषणापत्र में भारत की कूटनीतिक जीत; अहम मुद्दों पर बनी सहमति

*7* मोदी करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, उसके बाद होगा कैबिनेट का विस्तार

*8* बंगाल सरकार अब छात्रों के मोबाइल के पैसे नहीं देगी, सीएम बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च करेंगे; 2024-25 में 15 लाख स्टूडेंट्स पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए

*9* एयर इंडिया के पायलट की दिल्ली के होटल में संदिग्ध मौत, लेओवर के दौरान रुके थे

*10* हथिनी माधुरी की 13 महीने बाद वनतारा से लौटी, कोल्हापुर में हुआ भव्य स्वागत, हजारों लोगों ने फूलों की बारिश की

*11* बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- गणेश उत्सव में शराब पर रोक एकतरफा, इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे; पुणे में उपद्रव की आशंका से लगा था बैन

*12* ममता बनर्जी को बागी गुट का खुला ऑफर, ऋतब्रत बनर्जी बोले- नंदीग्राम से उतरें पूर्व CM, निर्दलीय भी लड़ेंगी तो सपोर्ट करेंगे

*13* जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ, कैश ऑन डिलीवरी पर 5 से 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे; ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलेगी

*14* भारत से कभी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सका अफगानिस्तान, दिल्ली में आज पहला टी-20 मुकाबला; जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

*15* महिला एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना आज श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम 2024 में श्रीलंका से मिली हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी

*16* गर्मी का बदलता मिजाज: अप्रैल-अक्तूबर तक तपेगी दुनिया, उत्तर-पश्चिम भारत में वसंत से बढ़ेगी लू की मार! 45 साल के वैश्विक मौसम आंकड़ों के नए विश्लेषण में सामने आया है कि दुनिया की करीब आधी भूमि पर अत्यधिक गर्मी का मौसम पहले की तुलना में लंबा हो चुका है।

*17* यूपी के 26 जिलों में बाढ़, MP के 15 जिले अलर्ट पर, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा; बिहार में बाढ़ से 44 लाख लोग प्रभावित
*===============================*

Taza Khabar