सुल्तानपुर ९ मार्च २६ * 16 मार्च को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में लगेगा वृहद रोजगार मेला,100 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
सुल्तानपुर। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान और जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मेले में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और करीब 5000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। मेले में प्रतिभाग और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र,पहचान पत्र,बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ लेकर मेले में पहुंचें।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे