सीहोर MP 25अप्रैल25 पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-अमित शाह भगवान शंकर का अवतारः विपक्ष के 200 हिंदू सांसदों को बताया कलंक; कथा में कहा- बच्चों को शस्त्र चलाना सिखाएं…*
*सीहोर* वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कलियुग में भगवान शंकर का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि शाह शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखा देते हैं। उन्होंने विपक्ष के 200 हिंदू सांसदों को कलंक बताया है। पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों बिहार के मधेपुरा में शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। बुधवार को अपनी कथा के दौरान उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना झकझोर देने वाली है। जहां धर्म पूछकर गोली मार दी गई। उन्होंने मंच से अपील की सनातनियों जाग जाओ। तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हैं, हमें उसे मतलब नहीं है, लेकिन अब तुम्हारे घर के बेटा और बेटी को शस्त्र चलाने आने चाहिए।
*कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा-..*
” पहलगाम में जो घटना हुई है, वह दिल को झकझोर देने वाली है। भारत की भूमि पर हिंदुओं की मौत कब तक होती रहेगी। कभी बंगाल में हिंदू मर जाता है और कभी कश्मीर की घाटी में कपड़े उतार कर देखा जाता है कि यह हिंदू है और गोली मार दी जाती है।

More Stories
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*