सहारनपुर28जून26*दहेज की बलि चढ़ी खुशियां: बुलेट और दो लाख की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, दुल्हन करती रही इंतजार*
सहारनपुर: जनपद में दहेज लोभियों की वजह से एक बेटी के अरमान और परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तयशुदा निकाह के ऐन वक्त पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बारात ही नहीं पहुंची। पुराना कलसिया रोड स्थित हसन कॉलोनी निवासी एक गरीब मजदूर दीन मोहम्मद ने अपनी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ तय किया था, जिसके लिए शनिवार को शहर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शादी की सभी भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन दोपहर 11 बजे आने वाली बारात का जब दुल्हन लाल जोड़े में सज-धज कर मंडप में इंतजार कर रही थी, तभी दूल्हे समीर और उसके परिजनों (भाइयों शाहरुख, शाहरून, गुलफाम, मां शायरा, ताया इनाम और चाचा निसार) ने फोन पर अचानक एक बुलेट मोटरसाइकिल या दो लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग रख दी। पीड़ित पिता द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपियों ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर कानूनी कार्रवाई भुगतने की धमकी भी दी। शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए, जिससे लड़की पक्ष को न केवल गहरा मानसिक और सामाजिक आघात लगा, बल्कि शादी के लिए तैयार कराया गया भोजन और पैलेस बुकिंग बेकार जाने से भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 17 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*